Siksha aur Sanskriti Class 10 Hindi: इस लेख में महात्मा गांधी द्वारा रचित शिक्षा और संस्कृति पाठ की व्याख्या,और प्रश्न-उत्तर शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे सरल नोट्स।

लेखक परिचय: शिक्षा और संस्कृति – Siksha aur Sanskriti Class 10 Hindi
लेखक का नाम : महात्मा गाँधी
- जन्म – 2 अक्टूबर 1869 ई०
- जन्म स्थान – पोरबंदर, गुजरात
- पिता का नाम – करमचंद गाँधी
- माता का नाम – पुतलीबाई
- पत्नी का नाम – कस्तूरबा गाँधी
- मृत्यु – 30 जनवरी 1948 ई० में नई दिल्ली में
- मृत्यु का कारण – नथुराम गोडसे नामक सिरफिरे ने उनकी हत्या गोली मार कर दी।
- प्रारंभिक शिक्षा – पोरबंदर और उसके आस-पास हुई।
- 4 दिसंबर 1888 ई० में ये वकालत की पढ़ाई के लिए लंदन यूनिवर्सिटी, लंदन गए ।
- 1883 ई० में कम उम्र में ही उनका विवाह कस्तूरबा से हुआ
- गाँधीजी के जीवन में दक्षिण अफ्रीका (1893-1914 ई०) के प्रवास का ऐतिहासिक महत्त्व है।
- वहीं उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसा का पहला प्रयोग किया ।
- 1915 ई० में गाँधीजी भारत लौट आए और स्वाधीनता संग्राम में कूद पड़े।
- अहिंसा और सत्याग्रह उनका सबसे बड़ा हथियार था।
- कार्य :
- उन्होंने स्वराज की माँग की,
- अछूतोद्धार का काम किया,
- सर्वोदय का कार्यक्रम चलाया,
- स्वदेशी का नारा दिया,
- समाज में व्याप्त ऊँच-नीच,
- जाति-धर्म के विभेदक भाव को मिटाने की कोशिश की और
- अंततः अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजादी दिलाई ।
- रवींद्रनाथ ठाकुर ने उन्हे ‘महात्मा’ कहा।
- उन्हें ‘बापू’, ‘राष्ट्रपिता’ आदि कहकर कृतज्ञ राष्ट्र याद करता है।
- प्रमुख रचनाएं : गाँधीजी ने ‘हिंद स्वराज’, ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’
- पत्रिका का सम्पादन – ‘हरिजन’, ‘यंग इंडिया’
- गाँधीजी की स्मृति में पूरा राष्ट्र 2 अक्टूबर को उनकी जयंती मनाता है।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके जन्म दिवस को ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
पाठ परिचय : शिक्षा और संस्कृति – Siksha aur Sanskriti Class 10 Hindi
‘शिक्षा और संस्कृति’ पाठ महात्मा गांधी के उन महान विचारों का संकलन है, जो उन्होंने शिक्षा की पद्धति और भारतीय संस्कृति की रक्षा के संबंध में व्यक्त किए थे। इस पाठ में उनके क्रांतिकारी शिक्षा दर्शन के अनुरूप वास्तविक जीवन में उपयोगी, व्यावहारिक दृष्टिकोण और विचार हैं जिनके बल पर आत्मा, बुद्धि, मानस एवं शरीर के संतुलित परिष्कार के साथ मनुष्य के नैतिक विकास के लिए जरूरी प्रेरणाएँ हैं। गाँधीजी की शिक्षा और संस्कृति की परिकल्पना निरी सैद्धांतिक नहीं है, वह जटिल और पुस्तकीय भी नहीं है, बल्कि हमारे साधारण दैनंदिन जीवन-व्यवहार से गहरे अथर्थों में जुड़ी हुई है।

पाठ का सारांश : शिक्षा और संस्कृति – Siksha aur Sanskriti Class 10 Hindi
प्रस्तुत पाठ ‘शिक्षा और संस्कृति’ (Siksha aur Sanskriti) महात्मा गाँधी द्वारा लिखा गया है। इसमें लेखक ने सच्ची दिशा एवं भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला है। लेखक वैसी शिक्षा को सच्ची शिक्षा मानता है जिसमें प्रेम से घृणा को, सत्य से असत्य को तथा कष्ट सहन से हिंसा को जीतने की शक्ति हो। लेखक की राय में सच्ची शिक्षा का अर्थ अपनी इन्द्रीयों का ठीक-ठीक उपयोग करना आनी चाहिए।
लेखक ऐसी शिक्षा प्रारंभ करने के हिमायती हैं जिसमें तालीम के साथ-साथ उत्पादन करने की क्षमता प्राप्त हो सके।
लेखक ने चरित्र निर्माण को शिक्षा का ध्येय माना है। उनका तर्क है कि इससे साहस, बल, सदाचार तथा आत्मोत्सर्ग की शक्ति का विकास करने में मदद मिलेगी। वह साक्षरता से ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेखक का यह भी कहना है कि यदि व्यक्ति चरित्र निर्माण करने में सफल हो जाता है, तो समाज अपना दायित्व स्वयं संभाल लेगा।
संस्कृति संबंधी विषय में उनका तर्क था कि संसार की किसी भाषाओं में, जो ज्ञान का भंडार भरा है, उसे अपनी ही भाषा में प्राप्त करें।
लेखक का यह भी मानना है कि किसी दूसरी संस्कृति को जानने से पहले अपनी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। तभी दूसरों की संस्कृति समझना उचित होगा, क्योंकि हमारी संस्कृति इतनी समृद्ध है कि दुनिया में कोई भी संस्कृति इतनी समृद्ध नहीं है।
देश के भावी संस्कृति के बारे में लेखक का कहना है कि यदि दूसरी संस्कृति का बहिष्कार किया जाता है तो अपनी संस्कृति जिंदा नहीं रह पाती। हमारी संस्कृति की विशेषता है कि हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ बड़ी आजादी के साथ मिल गए। हमलोग उसी मिलावट की उपज हैं।
लेखक की सलाह है कि साहित्य में रुचि रखने वाले हमारे युवा स्त्री-पुरूष संसार की हर भाषाओं को सिखें तथा अपनी विद्वता का लाभ भारत और संसार को सुबाष चन्द्र बोस तथा रविन्द्र नाथ टैगोर की तरह दें। किंतु अपनी भाषा तथा धर्म का त्याग न करें। हमारी संस्कृति विविध संस्कृतियों के सामंजस्य की प्रतिक है। इसमें प्रत्येक संस्कृति के लिए उचित स्थान सुरक्षित है।

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर : शिक्षा और संस्कृति – Siksha aur Sanskriti Class 10 Hindi
प्रश्न 1. गाँधीजी बढ़िया शिक्षा किसे कहते हैं ?
उत्तर –
प्रश्न 2. इंद्रियों का बुद्धिपूर्वक उपयोग सीखना क्यों जरूरी है ?
उत्तर –
प्रश्न 3. शिक्षा का अभिप्राय गाँधीजी क्या मानते हैं ?
उत्तर –
प्रश्न 4. मस्तिष्क और आत्मा का उच्चतम विकास कैसे संभव है ?
उत्तर –
प्रश्न 5. गाँधीजी कताई और धुनाई जैसे ग्रामोद्योगों द्वारा सामाजिक क्रांति कैसे संभव मानते थे ?
उत्तर –
प्रश्न 6. शिक्षा का ध्येय गाँधीजी क्या मानते थे और क्यों ?
उत्तर –
प्रश्न 7. गाँधीजी देशी भाषाओं में बड़े पैमाने पर अनुवाद कार्य क्यों आवश्यक मानते थे ?
उत्तर –
प्रश्न 8. दूसरी संस्कृति से पहले अपनी संस्कृति की गहरी समझ क्यों जरूरी है ?
उत्तर –
प्रश्न 9. अपनी संस्कृति और मातृभाषा की बुनियाद पर दूसरी संस्कृतियों और भाषाओं से सम्पर्क क्यों बनाया जाना चाहिए ? गाँधीजी की राय स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर –
प्रश्न 10. गाँधीजी किस तरह के सामंजस्य को भारत के लिए बेहतर मानते हैं और क्यों ?
उत्तर –
प्रश्न 11. आशव स्पष्ट करें –
प्रश्न (क) मैं चाहता हूँ कि सारी शिक्षा किसी दस्तकारी या उद्योगों के द्वारा दी जाए ।
उत्तर –
प्रश्न (ख) इस समय भारत में शुद्ध आर्य संस्कृति जैसी कोई चीज मौजूद नहीं है ।
उत्तर –
प्रश्न (ग) मेरा धर्म कैदखाने का धर्म नहीं है ।
उत्तर –
अगर आपबिहार बोर्ड कक्षा 6वीं से 12वींतक की परीक्षा कीबेहतरीन तैयारीकरना चाहते हैं, तोहमारे YouTube चैनलको ज़रूर सब्सक्राइब करें!
यहाँ आपकोसभी विषयों के विस्तृत Solutions, Notes, महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉडल पेपर और परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्समिलेंगे। हमारी वीडियोक्लासेसआसान भाषा में समझाई गई हैं, ताकि हर छात्रबिना किसी परेशानी केअपनी पढ़ाई पूरी कर सके।
हमारे चैनल की विशेषताएँ:
✔️सभी विषयों की वीडियो व्याख्या
✔️परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का हल
✔️बेस्टस्टडीप्लान और टिप्स
✔️बिहार बोर्ड के सिलेबस पर आधारित संपूर्ण तैयारी
🔴अभी देखें और सब्सक्राइब करें –Click Here
आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है!
| Bihar Board Class 10th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 12th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 11th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 9th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 8th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 7th Solutions & Notes | Click Here |
| Bihar Board Class 6th Solutions & Notes | Click Here |